भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के अंतर्गत राज्य सरकार ने ओट यानि जई को मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के तहत अधिसूचित फसल में शामिल करने का निर्णय लिया है। यह मोटा अनाज वाली इस फसल को कृषि उपज मंडियों में ही बेचा जाना अनिवार्य हो जायेगा।
इससे जहां इसके उत्पादक किसानों को अच्छा दाम मिलेगा वहीं इसके और उत्पादन के लिये भी वे प्रोत्साहित होंगे। अगले माह से इनका विक्रय कृषि मंडियों में किया जाना जरुरी हो जायेगा।
क्या होता है ओट :
ओट ग्रेन एविना सैटाइवा से बनता है तथा इसमें फाईबर एवं प्रोटीन काफी होता है। वर्तमान में इसे काफी लोग स्वास्थ्यवर्धन के लिये खा रहे हैं। अंतराष्ट्रीय कंपनियों में भी इसकी काफी मांग है।