ओड़िसा के बालासोर में हुए एक बड़े रेल हादसे को अभी भूल भी नहीं पाए थे कि कुछ इसी तरह का हादसा भोपाल के पास होने रेल कर्मियों ने बचा लिया है। असल में यहां भदभदा पुल से सूखी सेवनिया के बीच पटरी ओर सिलिपाट के बीच लगाई जाने वाली चाबी कुछ लोगों ने निकालकर फेंक दी थी, जिसकी वजह से पटरी की मजबूती कमजोर हो गई थी।
इन्हीं कमजोर पटरियों पर से पूरी रात ट्रेनें गुजरती रही। शुक्र है कि कोई हादसा नहीं हुआ और तड़के गैंगमैनों ने चाबी निकली दिखी तो रेलवे को खबर की। जिसके बाद पटरी व सिलिपाट के बीच नई चाबियां लगाई गई। यह घटना शनिवार की है, जो अब सामने आई है। रेलवे ने भोपाल रेल मंडल में सभी ट्रैकमैनों को सतर्क रहने को कह दिया है।