ओला इलेक्ट्रिक ने एसवी एयर के लिए परचेसिंग विंडो को 15 अगस्त तक खुली रखने का ऐलान किया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 28 जुलाई से पहले बुक कर चुके बायर्स 1.10 लाख रुपए में ऑर्डर कर सकेंगे। अन्य बायर्स के लिए इसकी कीमत 1.20 लाख रुपए है। बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप के सीईओ ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, S 1 एयर की मांग हमारी उम्मीदों से अधिक हो गई है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर को रिजर्वर्स कर चुके कई लोग हमसे 1.1 लाख का ऑफर खोलने के लिए कह रहे हैं। हम इस ऑफर को आज रात 8 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक सभी के लिए बढ़ाएंगे। हमारे सभी स्टोर आज आधी रात तक खुले रहेंगे।

इससे पहले कंपनी ने एयर मॉडल के लिए परचेसिंग विंडो 28 से 31 जुलाई तक के लिए ओपन किया था। ई-स्कूटर की बुकिंग भी ओपन है। बायर्स ऑफिशियल वेबसाइट से 999 रुपए में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी इसी महीने शुरू होगी। इंडियन मार्केट में ओला की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला एथर 450 से होगा, जो 3 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने हाल ही में 1 एयर को नए नियॉन कलर ऑप्शन में पेश किया था।