होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-आस्ट्रेलिया वनडे मैच के टिकटों की आनलाइन बिक्री आज सुबह छह बजे से प्रारंभ हो गई। यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। मैच का सबसे सस्ता टिकट 524 रुपये का होगा, वहीं सबसे महंगा टिकट 6273 रुपये का होगा।
मप्र क्रिकेट संगठन के अनुसार, आनलाइन टिकट https://insider.in/idfc-first-bank-odi-trophy-2nd-odi-ind-v-aus-indore-24-sept-2023/event के अलावा मोबाइल पर पेटीएम एप या पेटीएम इनसाइडर एप पर बुक किए जा सकते हैं। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ले सकता है। इंदौर में इस साल 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के वनडे मुकाबले के रूप में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। पिछली बार से टिकटों की कीमत थोड़ी ज्यादा हैं।