Bhopal: MP में पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए शनिवार 6 जुलाई  से एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। प्रदेशभर में एक दिन में लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम मोहन यादव अपनी मां की तस्वीर के साथ इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान में जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इसके साथ ही वह उज्जैन में पौधारोपण किया। प्रदेश के कोने-कोने में पौधे लगाने का अभियान चल रहा है।

इस अभियान को मां से जोड़ा गया है। साथ ही यह भी लक्ष्य रखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाए। भावनात्मक जुड़ाव के बाद हर व्यक्ति अपनी मां के नाम का एक पेड़ लगाता है। मध्य प्रदेश सरकार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 5.5 करोड़ पेड़ लगाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत हर जिले में वृक्षारोपण किया जा रहा है।

दरअसल, इस अभियान के तहत भोपाल में करीब 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें शनिवार 6 जुलाई को लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। स्कूली बच्चों से लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों तक सभी ने पौधा रोपण किया। सफल कार्यक्रम के लिए सीएम मोहन यादव ने जिला प्रशासन को बधाई दी।

भोपाल के जंबूरी मैदान में वृक्षारोपण के दौरान पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे। इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर में रिकॉर्ड 51 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए वहां तैयारियां चल रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 51 लाख पौधे लगाने के अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।