भोपाल: प्रदेश में राज्य सरकार एवं एनजीओ द्वारा संचालित कुल 92 शासकीय/अशासकीय अनाथालय संचालित हैं जिनमें 1891 बच्चे/विद्यार्थी प्राईमरी/मिडिल/हायर सेकेण्ड्री एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। पिछले आठ सालों में सिर्फ चार अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरी मिली है।
राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015 से अब तक इन अनाथालयों में 91 बचे ग्रेजुएट हुये जबकि 21 ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स किया तथा अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रम लेकर डिग्री करने वाले 31 बच्चे रहे।
इन शिक्षित बच्चों में एक बीकाम डिग्री वाला बच्चा आंतरिक अंकेक्षण अधिकारी बना, जबकि बीएससी नर्सिंग कोर्स वाली एक बच्ची नर्स बनी एवं जीएनएम नर्सिंग कोर्स वाली दो बच्चिया क्रमश: समुदाय चिकित्सा अधिकारी एवं भृत्य बनी।