मध्यप्रदेश के रीवा में ट्रेनी प्लेन के क्रैश होने की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए टेक्निकल टीम भी मुंबई से रवाना हो गई है जिसके शाम तक रीवा पहुँचने की उम्मीद है। हादसे के स्थान को पुलिस ने कवर लिया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में सीनियर पायलट विमल कुमार की मौत हो गई और प्रशिक्षु पायलट सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हैं। विमल कुमार पटना के निवासी हैं जो फिलहाल परिवार समेत रीवा में रह रहे थे। वहीं प्रशिक्षु पायलट सोनू जयपुर के निवासी हैं।
हादसे में की प्रारंभिक वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। हादसा उस समय हुआ जब अनुसार निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना चोरहटा थाना के उमरी गांव की है। उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को ट्रेनिंग देता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रात करीब 11:30 पायलट कैप्टन विमल कुमार, ट्रेनी सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरी उमरी गांव के पास बने मंदिर के गुंबज से टकरा गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ और प्लेन का मलबा चारों और बिखर गया।