MP News Padma Shri Jodhaiya Bai: पद्मश्री जोधइया बैगा पंचतत्व में विलीन, शासकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP News Padma Shri Jodhaiya Bai: चित्रकला में कई लोगों के लिए रोल मॉडल बन चुकीं पद्मश्री जोधइया बाई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, रविवार को उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली..!!

MP News Padma Shri Jodhaiya Bai: अंतर्राष्ट्रीय बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थीं। उन्होंने मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के लोढ़ा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। जोधइया बाई को सरकार द्वारा पद्मश्री और राष्ट्रीय महिला सम्मान जैसे प्रमुख नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्होंने देश-विदेश के कई मंचों पर अपनी पेंटिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई।

जोधइया बाई को वर्ष 2023 में नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें साल 2022 में राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने 60 साल की उम्र में कला की दुनिया में प्रवेश किया। लोकप्रियता हासिल करने के बाद लोग उन्हें प्यार से जोधइया अम्मा भी कहा जाने लगा।

बैगा जनजाति से होने के कारण भी उन्हें एक विशेष दर्जा प्राप्त था। लगभग एक साल पहले घर पर अचानक उनके शरीर का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया और लंबी बीमारी के बाद 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

इस दुखद घड़ी में कलेक्टर धरणेंद्र जैन और एसपी निवेदिता नायडू भी शव यात्रा में शामिल हुए और शव को कांधा देकर श्रद्धांजलि दी।