शाहरुख ख़ान और दीपिका पादुकोन की फिल्म पठान बुधवार को रिलीज़ हो गई। रिलीज़ के साथ ही कई जगहों पर पठान के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में भी भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर और बड़वानी में फिल्म को लेकर विरोध की खबर है। कई स्थानों पर शो रद्द कर दिए गए हैं। 

भोपाल में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ फिल्म के पोस्टर फाड़े बल्कि यहां के रंग महल और संगीत टॉकीज में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शाहरुख दीपिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए टिकट काउंटर बंद करा दिया टिकट काउंटर के सामने बैठ कर धरना देते रहे।

ग्वालियर में शाहरुख खान की फिल्म पठान का जबरदस्त विरोध किया गया यहां डीडी मॉल के बाहर बजरंग दल ने चक्काजाम किया साथ ही मल्टीप्लेक्स और थिएटर में फिल्म ना चलने देने की चेतावनी भी जारी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इंदौर के आईनाक्स में पठान फिल्म को लेकर हिंदू जागरण मंच का विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसके चलते फ़िल्म का शो भी रद्द कर दिया गया है। वहीं एमपी के बड़वानी जिला मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक टॉकीज में जाकर पठान फिल्म के पोस्टर हटा कर उनमे आग लगा दी। 

आपको बता दें, कि भारी विरोध और विवादों के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर एक तरफ लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है तो दूसरी ओर बॉयकॉट की अपील की जा रही है। 

फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग को देखा जाए तो फिल्म दमदार आंकड़े को पार किया है। फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग टिकटें बेचने का फिल्म ‘बाहुबली 2’ हिंदी का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है।  अब ये देखना दिलचस्प होता है, कि देशभर में जारी विरोध के बावजूद ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है?