शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदियों) की पेंशन 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रु. प्रतिमाह करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री निवास पर लोकतंत्र सेनानियों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि उस विचार का सम्मान है, जिसने लोकतंत्र को बचाया। उन्होंने कहा कि मैं भी एक स्वतंत्रता सेनानी हूँ, जब कोई सत्ता के मद में चूर होता है तो सब भूल जाता है। आपातकाल में यही हुआ, अपने आप को बनाकर रखने के लिए संविधान का गला घोंट दिया। 

कांग्रेस पर निशाने को लेते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू खानदान के लिए लोकतंत्र केवल मुखौटा भर था। एक परिवार को सत्ता में बने रहना था। जब इंदिरा जी को लगा कि फैसला उनके खिलाफ आया है, तो उन्होंने लोकतंत्र को कुचल कर रख दिया। 

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए CM शिवराज ने कहा कि आज लोग विदेश में जाकर देश की आलोचना करते है, पीएम की आलोचना करते है। मैं पूछना चाहता हूँ मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया, तुमने क्या किया, तुम्हारे परिवार ने सत्ता में रहकर क्या किया। सीएम ने इस दौरान कहा कि मैं हबीबगंज थाने में रात भर बंद रहा, आज उस नए थाने का उद्घाटन किया।