इंदौर से रीवा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस के चलाए जाने को मंजूरी मिल गई है। इंदौर के साथ ही रीवा के लिए भी के लिए ये बड़ी सौगात होगी। लंबे समय से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर से जबलपुर के बीच चलाई जाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए इंदौर और जबलपुर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इंदौर से जबलपुर जाने वाली ट्रेन का स्टॉपेज प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी होगा।
भोपाल से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने के बाद अब इंदौर से वंदे भारत ट्रेन चलाने की कवायद की जा रही थी। और अब इसे मंजूरी मिल जाने के बाद यात्रियों के लिए ये एक बड़ी सुविधा साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को रीवा आ रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
इंदौर के सांसद शंकर ललवानी ने इसके संकेत दिए हैं। उनसे पहले सतना सांसद गणेश सिंह ने भी कहा था कि वंदेभारत ट्रेन रीवा सतना से इंदौर चलाए जाने की मांग लगातार आ रही है। रेलमंत्री से भी इस बारे में चर्चा हो चुकी है।