मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के चलते मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के दौरे पर आने वाले हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने PM मोदी के दौरे की पुष्टि की है।

पीएम मोदी के दौरे पर जानकारी देते हुए वीडी शर्मा ने बताया कि बीजेपी और प्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है कि पीएम मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी देशभर के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली के माध्यम  से संबोधित करेंगे। 

इस दौरान देशभर के चयनित ढाई हजार लोगों को पीएम मोदी सीधा संबोधित करेंगे। वही इस डिजिटल रैली का प्रसारण देश के 10 लाख बूथों पर किया जाएगा। इसमे एमपी के 65 हजार 100 बूथ भी शामिल रहेंगे।

इस दौरान मोदी जी बूथ के सभी पदाधिकारीयो बूथ समितियों, बूथ समितियों और प्रमुखों को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश के 38 लाख बीजेपी कार्यकर्ता डिजिटली एनरोलड है जो उस रैली में शामिल होंगे। सभा स्थल के लिए स्थान चयन किया जा रहा है।

पहले पीएम धार आएंगे फिर भोपाल आएंगे।  धार से आने के बाद पीएम मोदी जबलपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। प्रदेश BJP अध्यक्ष वी डी शर्मा ने बताया कि भोपाल में पीएम मोदी का एक बड़ा रोड शो करने की अनुमति भी मांगी गई है।