मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक यंत्री हेमा मीणा (संविदा) के भोपाल के ठिकानों पर लोकायुक्त ने आज छापामार कार्रवाई की है। वे भोपाल में ही पदस्थ हैं। उनके बिलखिरिया स्थित आवास समेत 3 स्थानों पर सर्च चल रही है।
बताया जाता है कि अब तक जांच में 5 से 7 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली है। मीणा की मासिक तनख्वाह लगभग 30 हजार रुपए बताई जाती है। उनकी प्रॉपर्टी आय से 232% ज्यादा मिली है।
मीणा के खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी:
https://twitter.com/psamachar1/status/1656592991035834369?s=20
बाद में जांच की गई तो पाया गया कि उन्होंने पिता रामस्वरूप मीणा के नाम पर बिलखिरिया में 20 हजार स्क्वायर फीट जमीन खरीदी। इस पर 1 करोड़ की लागत से मकान बनवाया। भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों में खेती की जमीन खरीदी। खेती के काम आने वाली मशीनें, ट्रैक्टर भी खरीदे। अभी कार्रवाई जारी है।