मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जेहादी 'कॉकरोचों' के लिए प्रदेश की पुलिस' पेस्टिसाइड' की तरह है। गृह मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि' जेहादी कॉकरोचों' के लिए प्रदेश की पुलिस' पेस्टिसाइड' की तरह है। पिछले दिनों में जेएमबी, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और हिज्ब - उत तहरीर के 111 लोगों को दबोचा गया है। 

उन्होंने बताया कि पकड़े गए एचयूटी के लोगों में सात का धर्म परिवर्तन कराया गया है। ये सब चीजें पूछताछ में अपने आप निकल रही हैं। इनके बाद लड़कियों का भी धर्म परिवर्तन कराया गया। इनका ब्रेनवाश कराने वाले लोग उच्च शिक्षित लोग हैं। इनमें एक प्रोफेसर, एक जिम ट्रेनर, एक सॉ टवेयर इंजीनियर जैसे लोग हैं, जो लव जिहाद में लगे थे। इससे इनके षड्यंत्र का पता चलता है। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों का षड़यंत्र चलने नहीं दिया जाएगा।