मध्य प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अब केसीआर की पार्टी बीआरएस की एंट्री हो गई है। केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) में अब व्यापमं के व्हिसिल ब्लोअर आनंद राय भी शामिल हो गए हैं।

BRS के राष्ट्रीय अध्यक्ष व तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव ने मध्यप्रदेश  के चुनाव पर भी अपनी नज़रें जमा ली हैं। चुनाव में दमदारी दिखाने उन्होंने प्रदेश की सियासत के चर्चित चेहरों को भी जोड़ना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में केसीआर ने बुधवार को डॉ आनंद रॉय को पार्टी में शामिल कराया है।

डॉ आनंद रॉय इससे पहले जयस से जुड़े थे। आनंद राय के साथ लाल सिंह बर्मन, पंचम भील, अश्विन दुबे, गाजीराम बडोले, कैलाश राणा समेत कई अन्य नेताओं ने भी बीआरएस की सदस्यता ली है। हालांकि, जयस ने स्पष्ट किया है कि हमारा आनंद राय से कोई लेना-देना नहीं है। व्यापमं के व्हिसिल ब्लोअर के रूप में आनंद राय चर्चित हुए थे।