कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन को लेकर हुए हंगामे के बाद शुक्रवार को विधानसभा की करवाई 13 मार्च तक स्थगित कर दिए गई। इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 

इधर एकतरफा कार्रवाई के आरोप पर अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा मेरा प्रयास रहता है की विधानसभा की कार्यवाही निष्पक्ष चलें। महत्वपूर्ण मुद्दों पर आगे चर्चा होनी है। मैं चाहता हूं कि आप सदन चलने दें।

वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने कहा कि भाजपा सदन की अवमानना करती है। ये सदन नहीं चलने देना चाहते हैं आज संसदीय मंत्री ने किताब फेक कर सदन की मर्यादा को तार तार कर दिया है आज तक सदन में ऐसा नहीं हुआ है। मैं आपसे निवेदन करता हूं संसदीय मंत्री को सत्र से निलंबित किया जाए।

दूसरी  ओर नरोत्तम मिश्रा ने कहा सरकार तो पूरा सदन चलाना चाहती है पर कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है इसलिए ये सदन नहीं चलने देना चाहते हैं।