रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित नाथू बरखेड़ा रोड के एक फार्म हाउस में प्रापर्टी डीलर द्वारा युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, युवती भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। आरोपी ने उसे यह कहकर बुलाया था कि एक प्लॉट का सौदा होना है और पार्टी आ रही है।
आरोपी के कहने पर युवती फार्म हाउस पहुंची तो आरोपी ने उसे अकेला देखकर उससे दुष्कर्म किया। युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सब इंस्पेक्टर सलोनी चौहान ने बताया कि 30 साल की युवती टीटी नगर इलाके में रहती है और वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। रातीबड़ में उसकी एक दो साइट है। वहां की प्रॉपर्टी की वह डीलिंग कर रही है। इसी इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अमित सिंह परिहार से उसकी पहचान है। अमित के साथ मिलकर उसने एक प्रॉपर्टी की डील की थी।
अमित ने बुधवार को कॉल कर पीड़िता से कहा कि डीलिंग फायनल हो गई है और पार्टी पैमेंट लेकर पहुंच रही है तुम भी फार्म हाउस पर पहुंच जाओ। अमित सिंह की बातों में आकर वह नाथू बरखेड़ा स्थित उसके फार्म हाउस पर पहुंच गया। वहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।