कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में पुष्पराज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। 

वहीं डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस भी BJP में शामिल हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुनीता सारस कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद,  मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और सुनीता सारस का भी BJP में प्रवेश पर स्वागत किया।