भोपाल: राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्यों की निर्धारित मापदण्डों के अनुरुप गुणवत्ता नियंत्रण हेतु क्वालिटी कण्ट्रोल सेल का गठन किया है तथा अब यह सेल निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण भी करेगा।
नवगठित इस सेल के अध्यक्ष लोनिवि सचिव आरके मेहरा बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में उत्तर परिक्षेत्र लोनिवि ग्वालियर के मुख्य अभियंता बीपी बोरासी, सेतु मण्डल भोपाल के अधीक्षण यंत्री एमपी सिंह, लोनिवि के सहायक यंत्री सीवी तिवारी, सहायक यंत्री संजय कुलकर्णी तथा सलाहकार मंत्रालय लोनिवि रितेश जैन नियुक्त किये गये हैं।उक्त सेल गुणवत्ता नियंत्रण हेतु समय-समय पर तकनीकी सर्कुलर जारी करेगा।
गुणवत्ता विषय पर विभागीय अधिकारियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रदान करने हेतु माऊॅडल तैयार कर प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगा। विभिन्न स्तरों पर प्रचलित गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था एवं निर्माण गुणवत्ता की जांच हेतु औचक निरीक्षण करेगा। गुणवत्ता नियंत्रण पर सेल मासिक प्रतिवेदन तैयार कर प्रमुख सचिव के समक्ष प्रस्तुत करेगा।