मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है, कि राहुल गांधी प्रमाणिक झूठे हैं, देश को उनका बहिष्कार करना चाहिए।
सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी अपने झूठ के लिए पहले भी सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद भी वे झूठ बोलने से बाज़ नहीं आते। उन्होंने मध्यप्रदेश जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब भी कहा था कि 10 दिन में सभी किसानों का कर्जा माफ कर देंगे, लेकिन सवा साल में भी कर्जा माफ नहीं किया।
राहुल गांधी ने सरकार बनाने से पहले ये दावा किया था कि अगर हमने सरकार बनने के बाद अगर 10वें दिन तक किसानों का कर्जा माफ नहीं किया तो मैं 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा। लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री नहीं बदला बल्कि प्रदेश की जनता ने ही उनको बदल दिया।
सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी का तो काम ही रोज़ झूठ बोलना है। ऐसे व्यक्ति को झूठ बोलने की सज़ा मिलनी ही चाहिए। देश की संसद और लोकतंत्र पर झूठा इल्जाम लगाने वाले राहुल गांधी का तो देश को बहिष्कार कर देना चाहिए।