मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में करंट है और कांग्रेस चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी। 

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक में मीडिया से बातचीत में वर्तमान राजनीतिक परिवेश के साथ ही चीन समेत कई मुद्दों पर जवाब दिए। मध्यप्रदेश के चुनावी सीन को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मप्र के चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्वीप करेगी, भाजपा वहां दिखाई ही नहीं देगी।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मप्र में कांग्रेस के पक्ष में अंडर करंट है है वहां हर कोई जानता है कि पैसा देकर सरकार बनाई गई है जिससे पूरा प्रदेश गुस्से में है। हालाँकि भाजपा ने राहुल गांधी के दावों को नकारते हुए बड़ी जीत का दावा किया है। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में आगामी नवंबर दिसबंर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर दोनों ही दल कमर कसे हुए दिखाई दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सामने जहां सत्ता में वापसी की चुनौती है वहीं कांग्रेस इस बार सत्ता में आने को आतुर है।