सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रेलवे द्वारा निरस्त की गई थोकबंद ट्रेनों को बहाल कराने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। रेलवे ने ये ट्रेनें सुधार कार्यों के लिए निरस्त की है। सांसद ने यह पत्र शनिवार को लिखा है जिसमें कहा है कि सीहोर के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में महाशिवरात्रि के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा 16 से 22 फरवरी तक कथा वाचन करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
.png)
उन्होंने लिखा कि भोपाल और सीहोर से गुजरने वाली आठ ट्रेन को निरस्त किया है, जिसकी वजह से दिक्कते होगी। सांसद ने रेलमंत्री से पत्र के माध्यम से बंद की रेल सुविधा को वापस शुरु करने की मांग की है। सांसद की ओर से दावा किया गया है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि निरस्त की गई ट्रेनें जल्द शुरू हो जाएंगी।
इसके साथ ही सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के प्रयास से संत हिरदाराम नगर और सीहोर रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल हुआ है।