बिपरजॉय तूफान ने मौसम को मानसूनी बना दिया है। कल कुछ देर हुई जोरदार बरसात के बाद अब आज से प्रदेश के करीब 60 फीसदी हिस्से में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। 'बिपरजॉय' तूफान का असर भोपाल, ग्वालियर- जबलपुर समेत प्रदेश के 31 जिलों में दिखेगा। आज चंबल और सागर भीगेंगे। मौसम विभाग ने भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर में भी मौसम बदला हुआ रहेगा।
माना जा रहा है कि अगले तीन दिन में मानसून भी प्रदेश में एंटर हो जाएगा। दरअसल, गुजरात और राजस्थान में भारी तबाही मचाने वाला 'बिपरजॉय' तूफान इस समय मध्यप्रदेश में भी एक्टिव है। कल शाम ही भोपाल में करीब डेढ़ इंच पानी गिरा है।