भोपाल: राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर 4 हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज बाजार से उठाया है। इस कर्ज की पूर्ण अदायगी 20 साल बाद होगी तथा इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा।

 वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अब तक कुल 35 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज उठा चुकी है। राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार सवा तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।