बीती देर रात मंदसौर से लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जा रही राजस्थान पुलिस पर नीमच में हमला हो गया। खबरों के मुताबिक दो बाइक सवार पुलिस के सामने आ गए और पुलिस की स्कॉर्पियो को रुकवाया। इसी दौरान वाहन में बैठे आरोपियों ने सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। सब इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी है। 

आरोपी बाइक सवार साथियों के साथ फरार हो गए। बताया जाता है कि राजस्थान के निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में पहुंची थी। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर निम्बाहेड़ा के लिए रवाना हुई।