भोपाल: राज्य सरकार ने चार न्यायिक सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। चरों सलाहकार बोर्ड में अब न्यायमूर्ति गुरुपाल सिंह अहलुवालिया अध्यक्ष होंगे जबकि न्यायमूर्ति विशाल धगट एवं न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा सदस्य होंगे।
ये चार सलाहकार बोर्ड गृह विभाग के अंतर्गत होते हैं। ये बोर्ड विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी निवारण एक्ट 1974, राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट 1980, मप्र विशेष क्षेत्र सुरक्षा एक्ट 2000 एवं प्रिवेन्शन आफ इलिसिट ट्राफिक इन नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड सायकोट्रापिक सब्सटेन्सेस एक्ट 1988 के मामलों में की गई कार्यवाहियों पर विचारण करते हैं।
इससे पहले 17 मार्च 2021 को इन चारों सलाहकार बोर्डों का पुनर्गठन किया गया था जिनमें न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एससी पाण्डे एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एसके पाण्डे सदस्य थे।