शिवराज सरकार ने 10 जून से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत ऐक करोड़ 25 लाख छह हजार 145 महिलाओं ( बहनों) के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये जमा कराने का रिहर्सल शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री 10 जून को जबलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एक क्लिक पर यह राशि जमा कराएंगे। 

सरकार ने लाड़ली बहना योजना में पात्र एक करोड़ 15 लाख महिलाओं के बैंक खातों में शगुन के एक-एक रुपये जमा कराकर तस्दीक कर ली है कि संबंधित खातों में राशि जमा करने में कोई तकनीकी समस्या तो नहीं है। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डा रामराव भोसले बताते हैं कि एक करोड़ 15 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि डालकर देखी है, इसमें से 80 प्रतिशत खातों में राशि पहुंच गई है।