भोपाल: राज्य के वन विभाग ने सिवनी वन वृत्त में आने वाले नरसिंहपुर सामान्य वनमंडल के उप वनमंडलों का 41 साल बाद पुनर्गठन किया है। अब नरसिंहपुर वनमंडल के उप वनमंडल नरसिंहपुर में परिक्षेत्र नरसिंहपुर, गोटेगांव एवं बरगान कुल क्षेत्रफल 56 हजार 975.03 हैक्टेयर आयेंगे तबकि उप वनमंडल गाडरवारा में परिक्षेत्र गाडरवारा एवं करेली कुल क्षेत्रफल 48 हजार 981.18 हैक्टेयर आयेंगे।

नरसिंहपुर उप वनमंडल के उत्तर में नौरादेही अभयारण्य एवं सागर, दमोह जिले की सीमा, दक्षिण में सिवनी जिले की सीमा, पूर्व में जबलपुर जिले की सीमा एवं पश्चिम में नरसिंहपुर जिला एवं छिन्दवाड़ा जिले की सीमा रहेगी। इसी प्रकार, गाडरवारा उप वनमंडल के उत्तर में नरसिंहपुर एवं रायसेन जिले की सीमा, दक्षिण में छिन्दवाड़ा एवं होशंगाबाद जिले की सीमा, पूर्व में नरसिंहपुर उपवनमंडल की सीमा एवं पश्चिम में होशंगाबाद एवं रायसेन जिले की सीमा आयेगी।