मध्यप्रदेश में कट्टरता और अतिवाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो भी अवैध मदरसे-संस्थान कट्टरता का पाठ पढ़ा रहें हैं उनका रिव्यू होगा। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरे, संवेदनहीन और कट्टरवाद बढ़ाने वाले पोस्ट लिखने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था की बैठक में इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश पुलिस के द्वारा विगत दिवस अच्छी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को बधाई दी। साथ ही निर्देश दिए कि ऐसी समस्याएं समाप्त होनी चाहिए CM ने नक्सल के खिलाफ बालाघाट में हुई कार्रवाई की विशेष तौर पर प्रशंसा की।                           https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1648583048244645888?s=20

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने बुरहानपुर में अतिक्रमण हटाने और  विगत दिनों त्योहारों पर पुलिस की मुस्तैदी और त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने पर बधाई भी दी। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस, कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने की क्षमता रखती है। माफिया गिरोह चलाने की मानसिकता रखने वालों को ध्वस्त किया जाये।

कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठक में CM ने कहा कि समय पर कड़ी कार्रवाई करना ही शांति की गारंटी है। पुलिस, निरंतर सजग और सक्रिय रहते हुए घटनाओं की संभावनाओं को निर्मूल करे। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा,सीएस इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी सुधीर श्रीवास्तव, एडीजी इंटेलिजेंस, प्रमुख सचिव गृह, ओएसडी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह उपस्थित रहे।