भोपाल: प्रदेश के पालपुर कूनो राष्ट्रीय अभयारण्य में बसाये गये अफ्रीकन चीतों की परियोजना पर मप्र सरकार वर्ष 2021 से अब तक कुल 32 करोड़ 39 लाख 25 हजार रुपये व्यय कर चुकी है।
खर्च की गई राशि में वन्यजीव पर्यावास का समन्वित विकास मद में 16 करोड़ 84 लाख 72 हजार रुपये, राज्य कैम्पा मद से 1 करोड़ रुपये, केंद्रीय कैम्पा मद से 2 करोड़ 36 लाख 3 हजार रुपये तथा सीएसआर में इण्डियन आयल द्वारा दिये दी गई धनराशि में से 12 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये व्यय किये गये हैं।
कूनो में अभी पश्चिम परिक्षेत्र में चीतों को रखा गया है जहां पर्यटन गतिविधि प्रारंभ नहीं की गई है परन्तु शेष क्षेत्र में पर्यटन गतिविधि जारी है। वर्ष 2022-23 में कुनो में 1542 पर्यटन आये थे जबकि वर्ष 2021-22 में 1211 पर्यटन आये थे। वर्ष 2020-21 में 903 पर्यटक आये थे। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सालों से कूनो में कोई भी विदेशी पर्यटक नहीं आया है। आखिरी बार वर्ष 2019-20 में कूनो में 44 विदेशी पर्यटक आये थे और इसके बाद से वे नहीं आये हैं।