भोपाल: नौरादेही अभयारण्य में बाघ पुनस्र्थापना कार्य प्रगतिरत है। यहां बाघों के प्रबंधन के लिये वन विभाग ने मादा चंदा हाथी और नर हाथी नील को तैनात किया गया है। अब इन दोनों हाथियों के भोाजन एवं प्रबंधन हेतु 8 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत कियो गये हैं तथा यह राशि एमपी टाईगर फाउण्डेशन से मंजूर की गई है।
इस कुल राशि में से उक्त हाथियों के भोाजन हेतु 2 लाख 20 हजार रुपये की राशि माह दिसम्बर 2022 से मार्च 2023 तक लंबित भुगतान में की जायेगी जबकि शेष 6 लाख 75 हजार रुपये की राशि हाथियों के भोाजन हेतु अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक व्यय की जायेगी।