भोपाल: राज्य सरकार नर्मदापुरम (पूर्व नाम होशंगाबाद) जिले में शिवपुर नाम से नवीन तहसील गठित करने जा रही है। यह इस जिले की दसवीं तहसील होगी। इसके लिये वर्तमान तहसील सिवनी मालवा को तोड़ा जा रहा है।

आगामी 29 दिसम्बर 2022 के बाद यह नवीन तहसील मूर्त रुप ले लेगी। नवीन तहसील शिवपुर में वर्तमान तहसील सिवनी मालवा के राजस्व निरीक्षक मंडल शिवपुर के पटवारी हल्का नंबर 1 से 9, राजस्व निरीक्षक मंडल चापड़ाग्रहण के पटवारी हल्का नंबर 10 से 19 तथा राजस्व निरीक्षक मंडल पगढाल के पटवारी हल्का नंबर 20 से 30 शामिल होंगे।