मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। योजना के फॉर्म 25 मार्च से भरे जा रहे हैं। इसके बाद तीन दिनों की अंदर ही सात लाख सें भी ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।

सीएम शिवराज सेंह चौहान ने खुद ही इस बात की जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॉर्म पूरे प्रदेश में भरना प्रारंभ हो गए हैं। बहनों में इस योजना के लिए असीम उत्साह है। मात्र तीन दिनों में 6 लाख 96 हजार 522 आवेदन भरे जा चुके हैं।

इस मौके पर सीएम शिवराज ने योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि :-

फॉर्म: 25 मार्च से 30 अप्रैल तक भरा जाना है।
सूची: अनंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी।
दावा: 15 दिनों के अंदर आपत्तियां ली जाएंगी।
उपाय: 30 मई तक इसका समाधान हो जाएगा।
अंतिम: अंतिम सूची की घोषणा 31 मई को की जाएगी।
पहली किस्त: 10 जून को अपेक्षित।

सीएम शिवराज ने बताया कि हर महीने की 10 तारीख को खाते में पैसा पहुंच जाएगा। ई-केवाईसी व अन्य काम करने के लिए कुछ दलाल सक्रिय हो गए हैं जबकि यह काम मुफ्त में होना तय माना जा रहा है। ऐसे लोगों की शिकायत कोई भी सीएम हेल्पलाइन 181 पर कर सकता है।