मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक के चुनावी दौरे पर रहेंगे। यहां पर सीएम शिवराज दो विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि S.M.S. कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक है। S.M.S. का तात्पर्य सीएम शिवराज ने कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और  कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष शिवकुमार से बताया। 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1652201221875458049?s=20

सीएम शिवराज ने कहा कि जैसे करप्ट मैसेज मोबाइल को खराब कर देता है वैसे ही S.M.S. यह करप्ट लोग कर्नाटक के भविष्य को तबाह और बर्बाद कर देगा डबल इंजन की सरकार ही कर्नाटक को बचा सकती है। इसीलिए कर्नाटक को S.M.S. से बचना होगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान तुमकुरु जिले की मधुगिरी विधानसभा में श्री एल. सी. नागराज के पक्ष में एक जनसभा को करेंगे संबोधित करेंगे। बेल्लारी विधानसभा में रोड शो के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई भी उपस्थित रहेगें। अलावा इसके सीएम शिवराज बेल्लारी जिले की बेल्लारी विधानसभा क्षेत्र में  प्रत्याशी श्री बी. श्रीरामुलू एवं श्री गली सोमशेखर रेड्डी के पक्ष में शाम 4:00 बजे रोडशो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।