मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह भोपाल की कई बस्तियों में महिलाओं के बीच पहुंचे और लाडली बहना योजना के लिये उनके फार्म भरने में मदद की। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की योजना की भरपूर ब्रांडिंग भी की तथा महिलाओं के बीच बैठकर भजन गाकर उन्होंने वादा किया कि वे महिलाओं के हित में काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि शहर में कई स्थानों पर महिलाओं के इस योजना हेतु आवेदन आदि जमा करने का सिलसिला चल रहा है। मुख्यमंत्री योग केंद्र ईदगाह हिल्स, टीला जमालपुरा, बरखेड़ी रशीदिया स्कूल में महिला हितग्राहियों के फॉर्म भरवा कर उनसे संवाद किया।
वे पंचशील नगर भी पहुंचे तथा लाडली बहना योजना के कायक्रम में शामिल हुये। उन्होंने सुनहरी बाग जवाहर चौक पहुंचकर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संवाद किया। चौहान ने कहा कि सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजनाओं के जरिये बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास किए। उनके जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिये पैसा जमा करके व्यवस्थायें की गई। उनके मेडिकल व इंजीनियरिंग की फीस भी सरकार द्वारा भरने की व्यवस्था इसमें शामिल हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने चुनाव ने लड़ने के लिये भी महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण दे दिया। https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1651888267783213058?s=20
कैमरा थामा और खींचें फोटो
शिवराज सुबह साढ़े दस बजे योग केंद्र ईदगाह हिल्स के पंजीयन शिविर में पहुंचे और बहनों से खुद पंजीयन किया और फोटो भी उतारे। इस दौरान उनके साथ महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी साथ थे। यहां पहुंचकर उन्होंने लाड़ली बहनों से संवाद किया। गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना के लिए अब सिर्फ तीन दिन और फार्म भरे जाएंगे। 30 अप्रैल के बाद लाड़ली बहना योजना के लिए पंजीयन नहीं होंगे। 10 जून से महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाएगी।