बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से ब्याह रचाने की इच्छा रखने वाली शिवरंजनी तिवारी 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचने वाली है। वहीं  शिवरंजनी अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए शेर और शायरी करती भी नज़र आ रही हैं।

एमबीबीएस की छात्रा शिवरंजनी तिवारी बांदा से बागेश्वर के लिए रवाना हो गई हैं। बता दें कि शिवरंजनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी इच्छा का कलश लेकर बागेश्वर धाम की यात्रा कर रही हैं। साथ ही बाबा धीरेंद्र शास्त्री को प्राणनाथ बता रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने विवाह का प्रस्ताव भी रखने वाली हैं।

एमबीबीएस की छात्रा शिवरंजनी तिवारी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से शादी करने का सपना पूरा करना चाहती हैं, लेकिन जब शिवरंजनी को पता चला कि बाबा 15 जून के बाद अज्ञातवास पर जानेवाले हैं तो वह थोड़ा परेशान नजर आईं। इस बारे में पूछे जाने पर शिवरंजनी ने कहा कि मैं उनकी भक्ति में बाधा नहीं बनना चाहती।

बावजूद इसके उन्हें उम्मीद है, कि वह बाबा से जरूर मिलेगी। कहा कि कोई भी बाबा बागेश्वर धाम में निराश होकर नहीं लौटा। वहां सबकी सुनी जाती है। उन्होंने कविता के माध्यम से कहा था कि 'तेरी मूरत को ध्यान में रखते हुए उतारूमें में प्राणनाथ तेरी आरती'।

आगे शिवरंजनी ने कहा कि हम लोग गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम आ रहे हैं। यह करीब 1300 किलोमीटर की पैदल यात्रा है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपनी बालाजी सरकार पर 100% विश्वास है कि जो भी उनके दरबार में आता है वह कभी निराश नहीं होता।

उन्होंने आगे एक और कविता सुनाते हुए कहा, "हृदय की पुकार कभी व्यर्थ नहीं जाती। यदि यह हृदय से बनी है, तो प्रभु इसे अवश्य स्वीकार करेंगे। हे मेरे प्राणनाथ... अंतर्यामी... प्रभु मुझे दर्शन दें, मैं पहुंचती हूं।"