भोपाल: राज्य का जल संसाधन विभाग चार जिलों की सिंचाई परियोजनाओं पर शार्टफिल्म तैयार करेगा। ईएनसी मदन सिंह डावर ने इसके लिये जनसम्पर्क विभाग से कहा है कि विगत 20 वर्षों में सिंचाई के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों एवं सूक्ष्म सिंचाई पध्दति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये ढाई से तीन मिनट अवधि की शार्ट फिल्म बनाई जाये।
इसके मंदसौर जिले की शामगढ़ सुवासरा, गरोठ एवं गांधीसागर, धार जिले की माही, टीकमगढ़ जिले की बान सुजारा एवं राजगढ़ जिले की मोहनपुरा-कुण्डलिया परियोजनाओं का चयन किया गया है। एक माह के अंदर ये शार्ट फिल्म बनाकर प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है।
उत्कृष्ट शार्ट फिल्मों के चयन के लिये चार सदस्यीय चयन समिति भी गठित की गई है जिसमें तीन मुख्य अभियंता शिरीष मिश्रा, अनिल सिंह एवं राम अवतार तिवारी एवं कार्यपालन यंत्री निशांत तिवारी नियुक्त किये गये हैं। इस चयन समिति की अनुशंसा पर कार्य आदेश जारी करने की कार्यवाही की जायेगी।