प्रदेश में एक बै सियासी घटनाक्रम के तहत पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया की भाजपा ने दोबारा वापसी हो गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी की सदस्यता दिलाई।
दमोह में उपचुनाव की भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित सिद्धार्थ मलैया गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ली। चुनाव से पहले इसे रूठों को मनाने की कवायद माना जा रहा है। सिद्धार्थ को विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया था।
साल 2021 में दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की करारी हार हुई थी। इस हार के लिए राहुल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनके परिवार को दोषी बताया था। जिसके बाद भाजपा संगठन के द्वारा सिद्धार्थ मलैया सहित पांच मंडल अध्यक्षों को निलंबित कर दिया था और पूर्व मंत्री को नोटिस जारी किया था।
वहीं नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सिद्धार्थ ने भाजपा के इतर अपने समर्थकों को टीम सिद्धार्थ मलैया(TSM) के नाम से चुनाव लड़वाया था। जिसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ा था। दमोह नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की मंजू वीरेंद्र राय को जिताने में भी टीम सिद्धार्थ मलैया (TSM) ने कांग्रेस का साथ दिया था। सिद्धार्थ मलैया ने अपने पांचों पार्षदों को अपनी रणनीति के तहत कांग्रेस में वोट डलवाया था।