भोपाल: प्रदेश में सीएम हेल्प लाईन में आई शिकायतों के निपटारे में जल संसाधन विभाग की स्थिति अत्यंत खराब है। विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा के निर्देश पर सभी मुख्य अभियंताओं एवं अधीक्षण यंत्रियों को जारी ताजा परिपत्र में कहा गया है कि वर्तमान में सीएम हेल्पलाईन के संबंध में जल संसाधन विभाग की ग्रेडिंग डी स्तर पर पहुंच गई है जोकि अत्यंत खराब स्थिति समझी जाती है।

सीएम हेल्पलाईन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की अरुचि उचित नहीं है तथा अपर मुख्य सचिव ने इस पर रोष व्यक्त किया है। इसलिये उक्त अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर सभी लंबित प्रकरणों का शतप्रतिशत निराकरण करें जिससे विभाग की ग्रेडिंग का स्तर एक तक पहुंच जाये।