भोपाल: खेलो इंडिया में मप्र बाक्सिंग टीम के योगेश्वर दत्त, आयुष यादव एवं रूद्रजीत तथा महिला वर्ग में मालिका मोर, कैफी एवं विनती शानदार जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमी फाइनल में मप्र के 7 खिलाड़ी हार गए हैं। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ेगा।
तात्या टोपे स्टेडियम के मार्शल आर्ट हाल में सेमीफाइन मुकाबले में पुरुष वर्ग में योगेश्वर ने अरुणाचल प्रदेश के पाकबा ताव को हरा कर फाइनल में जगह बनाई। आयुष यादव ने पंजाब के तेजस्वी वशिष्ठ को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। मप्र के रूद्रजीत सिंह ने मणीपुर के एलएल मन को शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।