भोपाल: राज्य सरकार ने छह नवीन तहसीलों का विधिवत रुप से गठन कर दिया है। इनमें सिंगरौली जिले में बरगवां एवं दुधमनिया, खण्डवा जिले में छैगांव माखन, भिण्ड जिले में अमायन, सागर जिले में बांदरी तथा आगर मालवा जिले में सोयतकला तहसील शामिल हैं।

इधर निवाड़ी जिले में नवीन अनुभाग पृथ्वीपुर का भी गठन कर दिया गया है। इस नये अनुभाग में तहसील पृथ्वीपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल रहेगा और मूल अनुभाग निवाड़ी में तहसील निवाड़ी एवं तहसील ओरछा का सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल रहेगा।