मध्यप्रदेश के धार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल फरहान पठान नाम के एक शख्स ने व्हाट्स एप स्टेटस पर कुछ ऐसा लिखा था, जो उसकी गिरफ्तारी की वजह बन गया।

धार के नालछा में शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले 22 वर्षीय आरोपी ने फरहान पठान पिता इशाक ने 16 अप्रैल को व्हाट्सएप स्टेटस लगाया था, इसमें लिखा था “जंजीर से बंधे एक शेर पर कुत्तों का हमला” https://twitter.com/manishbpl1/status/1648594113238040578?s=20

अब फरहान पठान पर FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फरहान पठान पर सामप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने का आरोप लगा है। दरअसल फरहान पठान के स्टेटस को अतीक अहमद और अशरफ़ की हत्या से संबंधित माना जा रहा है। 

कान्हा पिता यशवंत मंडलोई ने जब फरहान का स्टेटस देखा तो उन्होंने स्टेटस का स्क्रीन शॉट लिया और पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर फरहान को जेल में डाल दिया।

पुलिस ने इस तरह का विवादित और लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट शेयर न करने की अपील की है। पुलिस का कहना है, कि “वे सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट न करें जिससे समाज में हिंसा भड़क सकती हो।”