भोपाल: मप्र एड्स नियंत्रण सोसायटी राज्य के सामाजिक न्याय विभाग एवं जेल विभाग के सहयोग से आगामी 18 मई से 15 जून तक सभी जेलों एवं समाज सुधार गृहों यथा स्वधारा गृह, वन स्टाप केंद्र, नशा मुक्ति केंद्रों एवं संप्रेषण गृहों में एकीकृत रुप से सेक्सुअली ट्रांसमीटेड इन्फेक्शन, एड्स यानि एचआईवी, टीबी एवं हैपेटाईटिस के प्रति जागरुकता, रोग के जांच एवं उपचार का विशेष अभियान संचालित करेगी।
इस इन्ट्रीग्रेटेड हैल्थ कैम्प में एचआईवी संक्रमित व्यक्ति की जानकारी गोपनीय राखी जायेगी। सभी जिला कलेक्टरों को इस कैंप के आयोजन की तैयारी करने के निर्देश जारी किये गये हैं।