मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने के लिए गुरुवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के तीसरे दिन बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए दिल्ली से रोबोटिक टीम बुलाई गई है।
रोबोटिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके तहत रोबोटिक विशेषज्ञ ने रोबोट को बोरवेल में रखा, उसके डाटा को स्कैन कर बच्ची की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। बच्ची की स्थिति जानने के बाद रोबोट को वापस बोरवेल में डाल दिया जाएगा और बच्ची को बाहर निकाल लिया जाएगा।
बच्ची को बचाने के लिए 50 घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना को भी बुला लिया गया है। काफी कोशिशों के बाद भी NDRF और सेना के जवानों को कामयाबी नहीं मिली है।
सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का तरीका बदलकर रॉड के हुक में फंसा कर बच्ची को बचाने की कोशिश की। 90 फीट ऊपर उठने के बाद लड़की महज 10 फीट दूर थी, फिर हुक से फिसलकर 150 फीट नीचे जा गिरी।
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर सवा एक बजे राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बेटी सृष्टि खेलते समय 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। वह 32 फीट की गहराई में फंसी हुई थी, 100 फीट नीचे फिसलने से उसे निकालने के लिए जमीन खोदने वाली मशीनों का खतरा था।