सीहोर में रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन बोरवेल में गिरी सृष्टि को निकालने में सफलता तो मिल गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बोरवेल से बाहर निकालने के बाद ढाई साल की सृष्टि को अस्पताल ले जाया गया जहाँ मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रेस्क्यू टीम ने उसे रोबोटिक टेक्निक से बाहर खींचा। बाहर निकाले जाने के समय सृष्टि कोई रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। उसे एंबुलेंस से सीधे अस्पताल ले जाया गया। वह 150 फीट की गहराई पर फंसी थी। करीब 55 घंटे बाद उसे निकाले जाने में सफलता मिली।
इससे पहले ऑपरेशन के तीसरे दिन बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए दिल्ली से रोबोटिक टीम बुलाई गई थी। रोबोटिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। 50 घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी NDRF और सेना के जवानों को कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर सवा एक बजे राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बेटी सृष्टि खेलते समय 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। वह 32 फीट की गहराई में फंसी हुई थी, 100 फीट नीचे फिसलने से उसे निकालने के लिए जमीन खोदने वाली मशीनों का खतरा था।