भोपाल: प्रदेश के सरकारी विभागों ने अभी तक आरटीआई मेनुअल के पालन के संबंध में अभी तक जानकारी नहीं भेजी है। इस पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों प्रमुखों को नया पत्र जारी कर इसके पालन की जानकारी देने के लिये कहा है।
पत्र में कहा गया है कि विधायक विनय सक्सेना ने गत विधानसभा सत्र में 25 बिन्दुओं वाले आरटीआई मेनुअल का पालन करने वाले विभागों की जानकारी मांगी थी परन्तु अभी तक इसकी जानकारी ज्यादातर विभागों ने नहीं दी है। इससे इस सवाल का जवाब लंबित पड़ा हुआ है। इसलिये सभी विभाग अपनी स्टेट, संभागीय एवं जिला वेबसाईट पर 23 बिन्दुओं वाले आरटीआई मेनुअल की नवीनतम जानकारी अपलोड करें और इसकी जानकारी जीएडी को भेजें। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर विभागों ने इस मेनुअल का अब तक पालन नहीं किया है या कुछ ने किया भी है तो आधी-अधूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की है।