नये वर्ष के जश्न व अन्य गतिविधियों के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेशभर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम का फैसला किया है। गृह विभाग ने सभी जिले के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि इस दौरान पैनी निगाहे रखीं जाएं तथा गड़बड़ी करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई तक की जाए।
बताया जा रहा है कि खुफिया पुलिस को किसी गड़बड़ी की संभावना का इनपुट मिला है। पुलिस को सम्प्रादायिक सोहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 'नववर्ष अवकाश' के पूर्व निवाड़ी जिले में चल रहे तीन दिवसीय गढ़कुण्डार महोत्सव में शामिल हुए।
निवाड़ी जिले के प्रभारी लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी मुख्यमंत्री के साथ गढ़कुण्डार महोत्सव में सम्मिलित हुये हैं। महोत्सव का आयोजन 27 दिसबंर से 29 दिसबंर तक किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जा रहे है।
नए साल का स्वागत पुंडुचेरी में
मुख्यमंत्री आज शाम सपरिवार पांडिचेरी खाना हो रहे हैं, जहां वे तीन दिन रहेंगे और नये साल का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे हर वर्ष की तरह दो जनवरी को शिर्डी पहुंचेंगे तथा दर्शन के बाद इसी दिन शाम को भोपाल लौटेंगे। इसके पहले की मुख्यमंत्री नव वर्ष के मौकों पर सहपरिवार बाहर जाते रहे हैं।