देश के स्वाधीनता संघर्ष में असंख्य वीर, वीरांगना, सेनानियो की सहभागिता रही, इनमें से आज कुछ ही लोगों का इतिहास में उल्लेख मिलता है, अनेकों ऐसे स्वातंत्र्य समर के योद्धा है जिनका इतिहास में कहीं भी उल्लेख नहीं है या इतिहास को गलत बताने का प्रयास किया गया। स्वाधीनता के इस अमृत वर्ष में अभाविप ऐसे सभी वीरों के बलिदान को जन-जन के सामने लाने का प्रयास करेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत मंत्री आयुष पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद ज्ञात-अज्ञात हुतात्माओं के सर्वेक्षण करने जा रही है जिसमें विभिन्न गांव, नगरों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे क्रांतिकारी, स्वातंत्र्य सेनानियो का सर्वेक्षण किया जाएगा, जिनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान का उल्लेख इतिहास में नहीं मिलता है।

अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, मध्यभारत द्वारा यह सर्वेक्षण  11 से 15 फ़रवरी 2023 में किया जाएगा। मध्यभारत गाँव,नगर, ,बस्ती तक पहुँच कर जो भी ज्ञात-अज्ञात हुतात्माओं है उनका जानकारी एकत्रित कर उनके वर्तमान परिवारजन से भी संपर्क किया जाएगा। 23 मार्च 2023 को अखिल भारतीय स्तर पर ऐसे ज्ञात अज्ञात हुतात्माओं  के परिवारजानो को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।