भोपाल: राज्य सरकार ने भारतीय वन संवा के अधिकारी एवं वन संरक्षक हरिशंकर मिश्रा का निलम्बन समाप्त कर दिया। उन्हें 28 फरवरी 2022 को सीपीए भोपाल से कार्य आयोजना इकाई सिवनी पदस्थ किया गया था जिस पर उन्होंने नवीन स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस कारण उन्हें 1 अक्टूबर 2022 को निलम्बित कर दिया गया था।
अब उनका निलम्बन इस शर्त पर समाप्त किया गया है कि वे अपने नवीन स्थल कार्य आयोजना इकाई सिवनी में कार्यभार ग्रहण करेंगे। मिश्रा ने सिवनी में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके निलम्बन अवधि का निराकरण प्रचलित अनुशासनात्मक कार्यवाही संबंधी प्रकरण में निर्णय होने के उपरान्त किया जायेगा।