बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वे मध्यप्रदेश के जबलपुर में कथा कर रहे हैं। जबलपुर के पनागर में कथा के दौरान उनके मुस्लिम भक्त तनवीर खान ने रामकथा सुनने की इच्छा जताई। पनागर में कथा के दौरान इस बात की घोषणा की कि वे तन्वीर की इच्छा पूरी करने के लिए कटनी में तीन दिनों की रामकथा का आयोजन करेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, हमारे शिष्य और मुस्लिम समाज के तनवीर खान जी कटनी में हमारी तीन दिन की हमारी कथा कराएंगे। उन्हें सब तानू कहते हैं, वे यहां भी आए हैं। ये वहां के मुस्लिम समाज के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजी हमारी भी इच्छा है कि कथा हो जाए तो मैंने कहा कि इसमें क्या बुराई है। तुम पूरे समाज को बुलाओ । सब सपेद टोपी पहन के आएंगे। टोपी वालों को बुलाओ, सबको एक होने दो। राम कथा में क्या दिक्कत है।'

पनागर में ही कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच कहा, 'हम चाहते हैं, कि भारत में पूजा के नाम पर, दरबार के नाम पर, धामों के नाम पर, भगवान के नाम पर जो धंधा चलता है, हम उसे नहीं चलने देंगे। यह हमारा भरोसा है। तुम (तनवीर खान) चिंता मत करो, सिर्फ 4-5 साल का टाइम दो, हम जिंदा रहे तो दूसरे धर्म वाले भी हरि हरि बोलेंगे। हमने कह दिया, साथ हरि हरि बोलेंगे। हम बुलवाकर रहेंगे।' धीरेंद्र शास्त्री कई बार पहले भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का मुद्दा भी उठा चुके हैं।